पोलका डाॅट ड्रेस में तारा का स्टाइलिश लुक, प्लाजो सूट में खूबसूरत दिखीं इलियाना

10/1/2019 10:05:34 AM

मुंबई: सपनों की नगरी मुंबई में बी-टाउन की हसीनाओं को कई जगह पर देखा जाता है। इन जगहों पर एक्ट्रेसेस का कभी स्टनिंग लुक तो कभी कैजुअल अंदाज देखने को मिलता है। स्टार्स हर समय एक-दूसरे से बेहतर दिखने की पूरी कोशिश करते हैं। मीडिया भी इनकी पूरी अपडेट रखती है। एयरपोर्ट हो या रेस्टोरेंट मीडिया कहीं भी इन्हें कैप्चर करने का मौका नहीं छोड़ती। फैंस स्टार्स की एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते हैं। तस्वीरें सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। सोमवार शाम तारा सुतारिया और इलियाना डिक्रूज को अलग-अलग जगह पर देखा गया। इस दौरीन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। देखें तारा सुतारिया और इलियाना डिक्रूज का लुक...

PunjabKesari,ileana d'cruz image, ileana d'cruz photo, ileana d'cruz picture, tara sutaria image,  tara sutaria photo,  tara sutaria picture

तारा सुतारिया

एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' एक्ट्रेस  जो भी कैरी करती हैं उसे बखूबी से कैरी करती हैं। कुछ ही समय में तारा ने अपने फैशन सेंस से लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया है। बीती शाम तारा को बांद्रा के मैट्रिक्स ऑफिस के बाहर देखा गया।

PunjabKesari,ileana d'cruz image, ileana d'cruz photo, ileana d'cruz picture, tara sutaria image,  tara sutaria photo,  tara sutaria picture

 इस दौरान तारा पोलका डाॅट व्हाइट ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्लीपर्स पेयर किए थे।  उन्होंने मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स और शेड्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था। ऑफिस के बाहर तारा ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। तारा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari,ileana d'cruz image, ileana d'cruz photo, ileana d'cruz picture, tara sutaria image,  tara sutaria photo,  tara sutaria picture

तारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि तारा करीना कपूर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं। काम की बात करें तो तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मरजावां' और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ तेलगू फिल्म 'RX 100' के रीमेक में नजर आएंगी। अहान इस फिल्म से बाॅलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फिल्म मरजावां का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari,ileana d'cruz image, ileana d'cruz photo, ileana d'cruz picture, tara sutaria image,  tara sutaria photo,  tara sutaria picture

इलियाना डिक्रूज


'बर्फी गर्ल' इलियाना डिक्रूज को भी बीती शाम बांद्रा के मैट्रिक्स ऑफिस के बाहर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कुर्ती और व्हाइट प्लाजो में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप, कानों के झुमके और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। मीडिया को देखते ही इलियाना ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

PunjabKesari,ileana d'cruz image, ileana d'cruz photo, ileana d'cruz picture, tara sutaria image,  tara sutaria photo,  tara sutaria picture

बता दें कि इलियाना इन दिनों बॉयफ्रेंड ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिश्ता टूटने की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले कई सालों से वो एंड्रयू डेट कर रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार इस कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों में से कोई भी सुलह करने के लिए तैयार नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना जल्द ही फिल्म 'पागलपंती' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम ,उर्वशी रौलेता, अनिल कपूर,कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म  कीशूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News