B''Day Spcl: 33 की हुईं इलियाना डिक्रूज, सेक्स पर दिए बयान को लेकर घिरीं थीं विवादों में

11/1/2019 12:53:07 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। इलियाना डिक्रूज न केवल साउथ इंडस्ट्री की बल्कि बॉलीवुड की भी एक सफल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू "बर्फी" नाम की एक सुपरहिट फिल्म से किया था और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के रूप में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। जिन अन्य फिल्मों में उन्होंने काम किया उनमें शाहिद कपूर के साथ 'फटा पोस्टर निकला हीरो' और वरुण धवन के साथ 'मैं तेरा हीरो' प्रमुख हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रूस्तम' में भी शानदार काम किया है। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट:-

PunjabKesari, Illeana D'cruz Images

इलियाना का जन्म 1 नवंबर, 1986 को गोवा के पणजी में हुआ था। उनकी तीन बहनें और एक भाई है। फ़िलहाल वह मुंबई में रहती हैं। इलियाना फ़्लूएंट कोंकड़ी भाषा बोलती हैं। इलियाना स्कूल में एवरेज स्टूडेंट थीं। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से ग्रैजुएशन किया है।

PunjabKesari,  Illeana D'cruz Images

जब वह छोटी थी, तब किसी ने इलियाना को मॉडलिंग इंडस्ट्री में जाने का आईडिया दिया क्योंकि वह सुंदर दिखती थीं। वह पहले पोर्टफोलियो के लिए गई, जो ज्यादा अच्छा नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद, एक्ट्रेस ने फोटो शूट करना शुरू कर दिया, और रैंप वॉक किया। उन्होंने अलग अलग ब्रांड्स के विज्ञापन किए, जिससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने में मदद मिली।

PunjabKesari,  Illeana D'cruz Images
एक्ट्रेस फ़ोटोग्राफ़ी की बड़ी फैन है। यह उसके पसंदीदा शौक में से एक है। उन्हें स्विमिंग और पढ़ने में भी मज़ा आता है। इलियाना के पसंदीदा लेखक सिडनी शेल्डन हैं।

PunjabKesari,  Illeana D'cruz Images

इलियाना ऑस्ट्रेलिया के मशहूर फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ डेटिंग कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इलियाना की खूबसूरत तस्वीरें हैं।

PunjabKesari,  Illeana D'cruz Images

एक्ट्रेस अपनी सेक्स लाइफ के बारे में दिए एक बयान के कारण कॉन्ट्रोवर्सी में भी आईं थीं। उसने टिप्पणी की थी कि सेक्स उसे यंग और फ्रेश रखता है और वह पब्लिकली इस बारे में बात करने से डरती नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News