'सुपर 30' का दूसरा साॅन्ग 'पैसा' रिलीज, दिखी बेरंगी दुनिया को रंगीन कहानी

6/21/2019 12:32:24 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना 'पैसा' रिलीज हुआ। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे पैसे के बल आम इंसान को लुभाया जा सकता है।

PunjabKesari,ऋतिक रोशन इमेज,ऋतिक रोशन फोटो,ऋतिक रोशन पिक्चर,

गाने में ऋतिक हाथों में शराब का गिलास लिए डांस करते दिखाई दिए। किरदार में डूबे ऋतिक बिल्कुल अपने अलग अंदाज में नजर आए। कुछ मिनट में पहले रिलीज इस गाने को लगातार लाइक मिलते जा रहे हैं।

PunjabKesari,ऋतिक रोशन इमेज,ऋतिक रोशन फोटो,ऋतिक रोशन पिक्चर,

इस गाने को विशाल ददलानी ने गाया है साथ म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है। वहीं इस गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने तैयार किए हैं। बता दें कि इस गाने से पहले फिल्म का रोमांटिक गाना 'जुगराफिया' रिलीज किया गया था। इस गाने में ऋतिक और मृणाल के बीच रोमांस देखने को मिला था।

PunjabKesari,ऋतिक रोशन इमेज,ऋतिक रोशन फोटो,ऋतिक रोशन पिक्चर,

फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी बिहार के रहने वाले मैथमेटिशियन आनंद कुमार की है। जिन्होंने कई गरीब बच्चों को फ्री एजुकेशन दी। फिल्म में आनंद कुमार के संघर्ष के दिनों के साथ ही रामानुजम अवॉर्ड और अब्दुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार मिलने तक का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News