दिशा के साथ छेड़छाड़ की खबरों पर भड़के ऋतिक ने लगाई मीडिया को फटकार

8/28/2018 4:00:44 PM

 मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक मीडिया पोर्टल को खरी- खोटी सुनाई। दरअसल, बीते दिनों एक मीडिया पोर्टल ने ऋतिक को लेकर यह खबर चलाई कि ऋतिक  ने दिशा पटानी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की।

 

PunjabKesari

 

उन्होंने दिशा के एक करीबी दोस्त को मेसेज करके दिशा को डेट पर चलने के लिए पूछा था। यह बात दिशा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और इस वजह से वह रितिकसे काफी खफा थीं। इसके चलते  दिशा को एक बड़ी फिल्म से हाथ तक धोना पड़ा है। खबर में यह भी बताया गया है कि ऋतिक पर यह आरोप खुद दिशा पाटनी ने लगाए हैं।

 

अब  ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट करते हुए  मीडियो पोर्टल को खरी खोटी सुनाते हुए लिखा- ‘मेरे प्यारे मित्र ‘पत्रिका जी”, कसरत करते हो ? थोड़ा gym जाओ। mind से सारा कचरा निकल जाएगा। खासकर बीस donkey किक्स, बीस monkey रोल & 2 dog jumps आप के लिए सही रहेगा। ज़रूर कीजिएगा। गुड luck. गुड day. And लव you टू :)।’

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News