अमिताभ बच्चन की फिल्म ''सत्ते पे सत्ता'' के रीमेक को लेकर ऋतिक रोशन ने कही ये बात

8/1/2019 2:25:31 AM

मुंबईः ऋतिक रोशन की सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नज़र आ रही है। लोगों को ऋतिक की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। अब इसके बाद बॉलीवुड में चर्चा है कि एक्टर ऋतिक रोशन बहुत जल्द अस्सी के दशक में बनी फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।
PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि सत्ते पे सत्ता के रीमेक में ऋतिक के अपोजिट कटरीना कैफ होंगी।     
PunjabKesari
ऋतिक ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सत्ते पे सत्ता उन कहानियों में से है जिसके बारे में वह सोच रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं किया है। जैसे ही वह अपनी अगली फिल्म पर फैसला लेंगे, उसके बारे में अनाउंसमेंट कर देंगे। फिलहाल देखना ये होगा कि क्या ऋतिक इस फिल्म में नज़र आएंगे या नही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News