रयूमर्ड BF संग गोवा में वेकेशन एंजाॅय कर मुंबई लौटीं सुजैन खान, एयरपोर्ट पर ऋतिक की वाइफ का दिखा स्टनिंग लुक

11/1/2021 10:27:56 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सुजैन न इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों पिछले काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं। वैसे तो कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी बनाए है पर अक्सर इन दोनों को दोस्तों संग पार्टी करते देखा जाता है।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले ही सुजैन ने अपनी बर्थडे अर्सलान गोनी संग सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं थी। इसी बीच इस रयूमर्ड कपल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

PunjabKesari

दरअसल, रविवार को सुजैन और अर्सलान गोनी  एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए थे। इस दौरान  सुजैन ब्लैक बॉडी-हगिंग ड्रेस में स्टनिंग दिखीं।  उन्होंने इसे ब्लैक एंड व्हाइट शूज के साथ पेयर किया।

PunjabKesari

ओपन हेयर्स, ब्राउन सनग्लासेज सुजैन के लुक को पररफेक्ट बना रहे हैं। सुजैन ने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया था। वहीं अर्सलान गोनी ब्लू  नीली रिप्ड जींस और व्हाइट  टी-शर्ट में नजर आए। उन्होंने चेहरे को ब्लैक मास्क से कवर किया था।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि ये कपल एक छोटे से ट्रिप के लिए गोवा में था। रयूमर्ड कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)

ऋतिक रोशन के साथ सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। 12 साल बाद 2012 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, बच्चों की वजह से आज भी फैमिली इवेंट या फंक्शन में दोनों साथ नजर आते हैं। पिछले साल लॉकडाउन में भी सुजैन बच्चों के साथ रितिक के घर पर ही रही थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News