कोरोना काल में ऋतिक ने फिर दिखाई दरियादिली, फ्रंटलाइन वर्कर्स को बाटें मास्क

6/13/2021 5:27:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर ऋतिक रोशन फिल्मों में तो अपनी एक्टिंग और एक्शन्स को लेकर चर्चा में रहते ही हैं, रियल लाइफ में भी वो अपनी नेकी को लेकर जल्द सुर्खियों में आ जाते हैं। कोरोना काल में ऋतिक कई बार जरूरतमंदों और गरीबों के लिए मदद का हाथ बढ़ा चुके हैं। अब हाल ही में एक्टर ने कोरोना दौर में फ्री में मास्क बांटकर नेक काम अपने नाम किया है।


कोरोना काल में घर से बाहर निकलते वक्त हर एक के लिए मास्क पहनना जरूरी किया गया है। ऐसे में हर वर्ग को इसकी खास जरूरत है। इस समय में ऋतिक नेआई लव मुंबई फाउंडेशन में फ्री में मास्क दान किए हैं। 

 


फाउंडेशन के सदस्य राहुल एन कनाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ऋतिक रोशन को उनके द्वारा दी गई डोनेशन के लिए धन्यवाद करता हूं। आपका धन्यवाद कि आप हमारे फाउंडेशन से जुड़े। सभी के लिए साथ होने के लिए शुक्रिया। आपके द्वारा दिए हुआ सुरक्षित मास्क के लिए सभी की ओर से धन्यवाद। आपके नम्र शब्दों के लिए भी थैंक यू। 

उन्होंने आगे लिखा - हमें अच्छा करने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद... एक बड़ी टीम और हमें ये करते रहना होगा !!! आपके शब्द निश्चित रूप से हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा... धन्यवाद। 
बता दें, इससे पहले ऋतिक ने सिनेमा और टीवी आर्टिस्ट की मदद की थी। एक्टर ने गरीबों को 20 लाख रूपये की आर्थिक मदद और राशन भी बांटा था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News