ऋतिक रोशन ने मां पिंकी संग लगाए ठुमके, डांस वीडियो पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
11/7/2021 12:30:10 PM
मुंबई. एक्टर ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त डांस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर की मां पिंकी रोशन ने एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक मां के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों मां-बेटे का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
वीडियो में ऋतिक ब्लैक कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं पिंकी पीच शरारे में दिखाई दे रही है। ऋतिक मां के साथ जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए पिंकी ने लिखा- 'सूरज चमकता है जब मैं अपने बेटे संग डांस करती हूं, रोशन हो जाता है जहां।' दोनों का ये वीडियो दीवाली की रात का है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो ऋतिक बहुत जल्द फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।