BDAY SPCL: इस पॉपुलर हसीना की वजह से ऋतिक-सुजैन के रिश्ते में आई थी दरार

1/10/2019 12:18:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। ऋतिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार से की थी। फिल्म में उनके ऑपोजिट अमीशा पटेल थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। अपनी फिल्मों के अलावा ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे है। फिल्मी पर्दे पर तो ऋतिक नंबर वन हीरो है, लेकिन असल जिंदगी में वह कहीं न कहीं चूक गए। 

 

PunjabKesari

 


ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी रचाई थी। एक समय था जब इन दोनों के अफेयर की बॉलीवुड में चर्चा होती थी। आईएं ऋतिक के बर्थ-डे के खास मौके पर जानते हैं उनकी और सुजैन की लव स्टोरी।  

 

PunjabKesari

 

ऋतिक-सुजैन की प्यार भरीं कहानी


ऋतिक और सुजैन एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे। 12 साल की उम्र में ही ऋतिक सुजैन को दिल हार बैठे थे। ऋतिक की तरह सुजैन भी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती थीं। वो एक्टर संजय खान की बेटी हैं। उस समय ऋतिक सुजैन से तो अपने दिल की बात नहीं कह पाए, लेकिन अपने दिल का हाल उन्होंने अपने करीबी दोस्त एक्टर उदय चोपड़ा को सुनाया और कह दिया कि वो सुजैन से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच दोनों अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ गए। कुछ सालों बाद ऋतिक और सुजैन की नजरें फिर से मिलीं। दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं।

 

PunjabKesari

 

20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन ने शादी रचा ली थी। शादी की हर रस्म के दौरान दोनों जमकर नाचे। कई रस्मों के दौरान दोनों साथ ही रहे। शादी के 6 साल के बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। दोनों की मैरिड लाइफ काफी अच्छी चल रही थी, लेकिन कब इन दोनों के रिश्तें में दरार पड़ गई किसी को पता नहीं चला। 13 दिसंबर, 2014 को दोनों ने अपनी 17 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया।

 

PunjabKesari

 

वैसे इन दोनों के तलाक की वजह एक्ट्रेस कंगना रनौत बनीं थी। इन दोनों के रिश्ते की भनर सुजैन को लग गई थी, जिसकी वजह से सुजैन ने ऋतिक से तलाक ले लिया। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News