पहली बार पत्नी संग हनी सिंह ने शेयर की तस्वीर, शादी की 8वीं सालगिरह पर लिखा खास मैसेज

1/24/2019 1:02:35 PM

मुंबई: जाने माने सिंगर हनी सिंह ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह पर पत्नी शालिनी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में हनी और उनकी पत्नी शालिनी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में हनी पगड़ी पहने दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी शालिनी दुल्हन के रूप में बहुत प्यारी लग रही हैं। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

कुछ घंटो पहले शेयर हुई इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है। तस्वीर शेयर करते हुए हनी ने लिखा 'Wish me n my wife Happy Shaadi Day to us #happyanniversary#makhna #mymakhna।

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

शादीheart

कहा जाता है कि हनी और शालिनी एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद हनी सिंह लंदन चले गए।  लंदन से लौटने के बाद हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। हालांकि सिंगर और रैपर हनी सिंह ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छुपाकर रखी और खुद को सिंगल बताते रहे। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं तो उनका कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। लेकिन शादी के चार साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में शादी की बात कबूल कर ली थी।

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

बीमारी indecision

हनी गंभीर मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जुझ चुके हैं। कहा जाता है कि उन्होंने रिहैब सेंटर में इलाज कराया है। खैर अब हनी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

धमाकेदार वापसी yes

हनी इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सिंगर्स में शामिल हैं, जिसने गानों के बगैर हर शादी, हर पार्टी अधूरी लगती है। उन्होंने बॉलीवुड में वापसी भी कर ली है। तकरीबन 2 साल के बाद उन्होंने ने फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाकेदार वापसी की। हनी सिंह का नया गाना 'मखना' सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 112 मिलियन व्‍यूज मिल गए। इससे ये साबित हो जाता है कि आज भी दर्शक उनके गानों को पसंद करते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News