अमेरिकन एक्ट्रेस पेनी मार्शल का हुआ निधन, स्टार्स ने जाहिर किया दुख

12/19/2018 3:45:20 PM

लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रेस पेनी मार्शल का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट ने दी हैै। बीबीसी के मुताबिक, उनके पब्लिसिस्ट ने कहा कि मार्शल का निधन सोमवार को उनके हॉलीवुड हिल्स स्थित घर में हो गया। वे डायबि‍टीज संबंधी जटिलताओं की शिकार थीं। 

 

 

बता दें कि पेनी मार्शल टीवी सीरीज 'लार्वेन एंड शर्ली','बिग' और 'अ लीग ऑफ देयर ओन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। आईएएनएस के मुताबिक, फिल्म 'बिग' की सफलता ने मार्शल को पहली ऐसी महिला निर्देशक बना दिया, जिनकी फिल्म ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की। वह पहली ऐसी महिला निर्देशक भी बनीं, जिनकी दो फिल्मों ने 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की और दूसरी ऐसी महिला निर्देशक रहीं जिनकी फिल्म बतौर सर्वश्रेष्ठ पिक्चर ऑस्कर के लिए नामित हुई।

 

 


पेनी साल 2004 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में वह स्टार से सम्मानित की गईं थी। टीवी सीरीज 'लार्वेन एंड शर्ली' के बाद उन्होंने निर्देशन और निर्माण क्षेत्र में हाथ आजामाया और टॉम हैंक्स अभिनीत उनकी फिल्म 'बिग' ने जबरदस्त सफलता हासिल की। उनकी पहली फिल्म 'जंपिन जैक फ्लैश' (1986) थी। उन्होंने फिल्म 'अवेकनिंग्स' में रॉबर्ट डी नीरो और रॉबिन विलियम्स को निर्देशित किया, जो सर्वश्रेष्ठ पिक्चर सहित तीन एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नामित हुआ।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News