सच में मां बनने वाली हैं प्रियंका! इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने दे दिया हिंट

5/18/2019 4:38:34 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। कांस से उनके लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब प्रियंका के इन ग्लैमरस लुक्स के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही है। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर
 दरअसल, कांस के पहले दिन प्रियंका ब्लैक गाउन पहन रेड कार्पेट पर उतरी थीं, जिसमें उनका बैली फैट दिखाई दे रहा था। वहीं, इसके बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, एक हॉलीवुड एक्ट्रेस के कमेंट ने इन अफवाहों को मजबूत बना दिया है। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

देसी गर्ल के गाउन की तस्वीर पर हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑक्टेविया स्पेंसर ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा-'Stunning Mamacita'। अंग्रेजी में ममासीटा का मतलब 'हॉट मॉम' होता है। ऑक्टेविया के इस कमेंट के बाद फिर से कयास लगाए जाने लगे हैं कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन इन खबरों को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खारिज कर दिया था। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंबे समय बाद सोनाली बोस की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News