एक बार फिर दुल्हन बनीं हिना खान, बैस्ट फ्रेंड के नाम का पहना चूड़ा

5/10/2019 4:03:50 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने डिफरेंट लुक की वजह से चर्चा में रहती है। अब हाल ही में हिना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में हिना ब्राइडल बनीं हुई है। हिना की ये तस्वीरें देख कई लोगों का कहना है कि हिना शादी रचाने जा रही है। मगर जानकारी के लिए बता दें कि हिना अपने अपकमिंग गाने के लिए दुल्हन बनी है। सामने आई तस्वीरों में हिना ने लाल जोड़ा और चूड़ा पहना हुआ है। 

 

PunjabKesari


बता दें कि ये मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के रोमांटिक सिंगल ट्रेक 'रांझणा' के वीडियो शूट की तस्वीरें हैं। इस रोमांटिक सॉन्ग के लिए हिना खान के अपोजिट उनके बेस्ट फ्रेंड प्रियांक शर्मा को कास्ट किया गया है।

 

PunjabKesari

 

दो दिन पहले इस गाने की शूटिंग शुरू हुई है। इन दिनों इस गाने की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। हिना ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। जहां उन्होंने स्टोरी में शेयर करके बताया है कि किसी खास चीज के लिए वो अपने बेस्ट बडी के साथ शूटिंग कर रही हैं।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News