''बिग बॉस'' फेम हिमांशी को नहीं पसंद आसिम की गर्लफ्रेंड कहलाना, बोली ''इंडस्ट्री में महिलाएं भी काम करतीं हैं''

7/2/2020 4:36:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। उनसे जोड़ा कोई छोटा सा अपडेट भी पोस्ट होते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में हिमांशी अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। क्योंकि इस बार एक्ट्रेस ने उन्हें 'आसिम की गर्लफ्रेंड' के नाम से बुलाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

PunjabKesari
हिमांशी खुराना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड ही क्यों.. हिमांशी खुराना का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं.. मुझे पता है कि इसमें कुछ गलत नहीं हैं और मुझे इस पर गर्व भी है। लेकिन   महिलाएं भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, उनकी भी अलग पहचान है, जो संघर्ष का हिस्सा है।.. क्यों यह हमेशा आदमी के बारे में ही होता है।'


हिमांशी के इस ट्वीट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

PunjabKesari
काम की बात करें तो हाल ही में हिमांशी और आसिम सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' में एक साथ नजर आए थे। फिल्म को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News