Bollywood Top News: मनीषा रानी ने जीती ''झलक दिखला जा 11'' की ट्राॅफी...सुरभि चंदना के हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी

3/1/2024 6:37:07 PM

मुंबई: मार्च महीने के पहला दिन ही बाॅलीवुड से कई बड़ी खबरें लेकर आया। एक तरफ रियालिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 11' के विनर का खुलासा हुआ। खबरें हैं कि साढ़े तीन महीने की जंग के बाद  'बिहार की रानी' मनीषा रानी ने 'झलक दिखला जा 11' की ट्राॅफी जीती। इसके अलावा 'इश्काबाज' की 'अनिका' उर्फ सुरभि चंदना के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लग गई है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप खबरों पर एक नजर..


'झलक दिखला जा 11': 'बिहार की रानी' मनीषा रानी ने जीती ट्राॅफी ! 

रियालिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 11' का फिनाले शूट हो गया है।  शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अधिरजा साहनी और मनीषा रानी के बीच ट्राॅफी के लिए जंग छिड़ी हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि साढ़े तीन महीने की जंग के बाद 'झलक दिखला जा 11' को इस सीजन का विनर मिल चुका है। बताया जा रहा है कि 'बिहार की रानी' मनीषा रानी ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की है। 


शगनां दी मेहंदी: 'इश्काबाज' की अनिका के हाथों में सजी पिया की नाम की मेहंदी

एक्ट्रेस सुरभि चंदना चंद घंटों में ही मिस से से मिसेज बन जाएंगी।  'इश्काबाज' की अनिका अपने रियल लाइफ तड़ीबाज यानि लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 2 मार्च को शादी रचाएंगी। कपल जयपुर के शाही पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। इस महल का नाम चोमू पैलेस है। आज उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी झलक सामने आ गई है। होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए बाहों में बाहें डाल एंट्री की। दोनों किसी रॉयल कपल से कम नहीं लग रहे थे।

 

 

नहीं रहे 'झांसी की रानी' सीरियल के लेखक मेराज जैदी

साल 2024 बी-टाउन इंडस्ट्री के लिए काल बन आया है। साल की शुरूआत में ही हम बी-टाउन के कई बड़े स्टार्स को खो चुके हैं। बीते दिनों ही गजल सम्राट पंकज उदास ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभी लोग इस दुख से लोग अभी उभर भी नहीं पाए हैं कि वहीं अब एक और दुखद खबर आ रही है। अब एक और स्टार ने दुनिया को छोड़ दिया। ये स्टार और कोई नहीं बल्कि 'झांसी की रानी' सीरियल के लेखक मेराज जैदी हैं। मेराज ने प्रयागराज के दांदूपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 76 साल के  थे। मेराज जैदी पिछले काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे।  


मम्मी-पापा और पति जैकी भगनानी संग हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुईं नई नवेली दुल्हन रकुल

प्यार के महीने फरवरी में हम बाॅलीवुड की सबसे बड़ी शादी का हिस्सा रहे। ये शादी थी बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की। लंबे समय की डेटिंग के बाद रकुल प्रीत सिंह ने अपने प्यार जैकी भगनानी संग शादी की। एक्ट्रेस अब तक अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब शादी के चंद दिनों बाद रकुल प्रीत पति जैकी भगनानी, मम्मी कुलविंद सिंह और पापा राजेंद्र सिंह के साथ के साथ अमृतसर पहुंची। अमृतसर पहुंचते ही उन्होंने फैमिली वालों के साथ धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें रकुल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 


Pics: फूलों से स्वागत..खिलाई मिठाई..पति संग एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं प्रेग्नेंट दीपिका का जोरदार स्वागत

29 फरवरी की सुबह बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की। दीपिका ने  इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल मां बनने जा रही हैं। दीपिका शादी के 6 साल बाद पति रणवीर सिंह संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। सितंबर के महीने में कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजेगी हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। इस वक्त दीपिका पादुकोण दो महीने की प्रेग्नेंट है। इस खबर बाद सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को ढेरों बधाइयां मिली  खबर शेयर करने के बाद गुरुवार शाम कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। एयरपोर्ट पर Parents To Be का जोरदार स्वागत किया गया। 


पत्नी संग श्री अमृतेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे एसएस राजामौली, एक्टर यश ने भी टेका माथा 

डायरेक्टर एसएस राजामौली और एक्टर यश हाल ही कर्नाटक के बेल्लारी स्थित श्री अमृतेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे। इस दौरान  राजामौली की पत्नी रमा भी उनके साथ थी। तीनों ने मंदिर में नतमस्तक गुए और पूजा की। सोशल मीडिया पर श्री अमृतेश्वेर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। 


बिखरे बाल,पैर में चोट,हाथों में बासी रोटी...तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर धर्मेंद्र ने शेयर की ऐसी तस्वीर

बाॅलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं।
अब शुक्रवार को तड़के सुबह (3 बजकर 52 मिनट)धर्मेंद्र ने अपनी  एक तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा का विषय हैं।


43 की करीना के 'लवर' बने दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।  

नहीं रहे दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने वाले निर्देशक चंदर

 मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंसराज बहल के बेटे और निर्देशक चंदर हंसराज बहल अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने का श्रेय चंदर हंसराज को जाता है। चंदर हंसराज ने 'रामायण' सीरियल फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की डेब्यू फिल्म 'सुन मेरी लैला' का निर्देशन किया था।


Anant-Radhika Pre Wedding: रिहाना ने अंबानी फैमिली से वसूली तगड़ी फीस

 

भारत के बड़े बिजनसमैन मुकेश अंबानी अपने ग्रैंड इवेंट के लिए जाने जाते हैं। बीते साल  उन्होंने अपने कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया था, जिसकी गूंज विदेश तक सुनाई दी थी। वहीं अब उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने प्यार राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचाने वाले हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने घर छोटी बहू के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।प्री- वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चलेगा। इस प्री-वेडिंग फंक्शन में देश -विदेश के कई बड़े लोग शामिल होंगे। छोटे बेटे के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय सिंगर रिहाना को बुलाया गया है जिनके जलवे से पूरी दुनिया वाकिफ है।रिहाना से पहले ही अंबानी के फंक्शन में उनका समान पहुंचा था, जिसे लेकर खूब चर्चा हुई थी। 


Unseen Pics: हाथ में अपूर्व के नाम का चूड़ा पहन खूब इतराईं दिव्या अग्रवाल

'बिग बाॅस ओटीटी 1' की विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी रचाई थी। कपल ने घर की छत पर सात फेरे लिए थे जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है।इसी बीच अब दिव्या ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिव्या हाथ में अपूर्व के नाम का चूड़ा पहन खूब इतरा रही हैं। इसके साथ ही उन्हें अपने कुवांरी सहेलियों पर कलीरे तोड़ते देखा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News