Health Update: फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत में सुधार, प्रार्थनाओं के लिए किया फैंस का शुक्रिया

12/13/2023 12:28:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल को लेकर पिछले दिनों परेशान कर देने वाली खबर सामने आई थी। डिजाइनर हार्ट प्रॉब्लम के बाद अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वहीं, अब हाल ही में उनकी ताजा हेल्थ अपडेट सामने आई। अब रोहित की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है और वो आईसीयू से बाहर आ गए है। इस बात की जानकारी खुद डिजाइनर ने दी है।

PunjabKesari

रोहित बल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और बताया कि वो अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। रोहित ने लिखा कि, "मेरी बीमारी के दौरान आपके प्यार और प्रार्थनाओं से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं..आपका समर्थन आशा और शक्ति का प्रतीक रहा है, जिससे मुझे ठीक होने की यात्रा में मदद मिली है। इस चुनौतीपूर्ण वक्त में मेरी रोशनी बनने के लिए धन्यवाद..आइए आशा और साहस के साथ आगे बढ़ते रहें.."

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Bal Official (@rohitbalofficial)

रोहित की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

बता दे, साल 2010 में हार्ट अटैक आने के बाद रोहित बल की एंजियोप्लास्टी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पिछले महीने हालत काफी नाजुक होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News