आखिरी क्षण: ''हाय मर जाऊं यहीं पे...मौत से पहले KK ने कहे थे ये शब्द, नहीं जानते थे पल भर में सच हो जाएगा मजाक
6/1/2022 3:10:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ के अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कोलकता के नाजरुल मंच पर परफॉर्म के दौरान अचानक सिंगर को बैचेनी हुई और उन्हें फिर पास के सीएमआरआई हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके के इस तरह दुनिया से चले जाने से उनके चाहने वाले शॉक्ड हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे इस तरह स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। निधन के बाद अब उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में सिंगर स्टेज पर रोमांटिक गाना आंखों में तेरी...गाना गा रहे हैं। गाते गाते वे ऑडियंस में बैठी लड़कियों की तरफ माइक कर उन्हें गाने को कहते हैं, फिर मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं- हाय मर जाऊं यहीं पे, लेकिन शायद वो नहीं जानते थे कि उनका मजाक अगले ही पल सच हो जाएगा।
डॉक्टरों को संदेह है कि केके का ‘‘दिल का दौरा'' पड़ने से गायक का निधन हुआ। उन्होंने कहा कि केके की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।He said “mai mar jaau yahin pe” and the shitty thing happened there. Can’t believe this
— Ankit Tiwari (@officiallyAnkit) June 1, 2022
Om shanti #kk #KKLIVE #kk #KKsinger #RIPKK #RIPKK #RIPLegend pic.twitter.com/PtcGW7IF9A
वहीं, सिंगर के निधन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केके के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

मक्के की फसल के बीचोबीच हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने छापामार कार्रवाई करके नष्ट की फसल

PM मोदी ने सतीश कौशिक की पत्नी को भेजा शोक संदेश, शशि कौशिक बोलीं-''दुख की घड़ी में आपके पत्र ने मरहम का काम..

आनंद उत्सव से वृन्दावन का कोना कोना हुआ भक्ति रस से सराबोर, भक्तों के कल्याण के लिए की गई थी शुरुआत

झारखंड में H3N2 ने दी दस्तक, जमशेदपुर की 68 साल की महिला एच3एन2 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट