बर्थडे पर देखें इस एक्ट्रैस की अनदेखी तस्वीरें, 12 साल की उम्र में ही...

12/13/2016 4:56:09 PM

लॉस एंजलिस: फेमस पॉप सिंगर, सॉन्ग राइटर, एक्ट्रैस टेलर स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर,1989 को हुआ था। उन्होंने मात्र 12 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था और अपना गाना 'Lucky You' लिखा था। इसी दौरान 'Big Machine Records' के साथ उन्होंने साइन किया और वह सबसे कम उम्र की सॉन्ग राइटर बनीं। आपको बता दें कि उन्होंने 2006 में 'स्विफ्ट' टाइटल के नाम से अपना डेब्यू एल्बम निकाला था। इस एल्बम ने उन्हें संगीत की दुनिया में फेमस कर दिया। 2008 में उन्होंने अपना दूसरा एल्बम 'फियरलेस' निकाला। 2009 में ये एल्बम यूनाइटेड स्टेट में बेस्ट सेलिंग एल्बम की सूची में शामिल हुआ। इस एल्बम ने 4 ग्रैमी अवॉर्ड भी जीते। इसके बाद उन्होंने अपने कई एल्बम निकाले। जन्मदिन पर देखें टेलर की अनदेखी तस्वीरें...

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News