हैपी बर्थडे मीका सिंह

6/10/2017 11:01:38 AM

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर किंग मीका सिंह की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। मीका सिंह आज 39 साल के हो गए हैं।मीका को कभी उनकी ही आवाज की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। मीका के भाई दलेर मेहंदी एक जाने-माने सिंगर हैं।

PunjabKesari

लेकिन मीका को यहां तक कह दिया गया था कि वो गायक बनने के लायक ही नहीं हैं। लेकिन मीका सिंह ने अपने पहले ही एल्बम "सावन में लग गई आग" गाने से धूम मचा दी। मीका सिंह इस गाने की वजह से रातों-रात मशहूर हो गए। फिर तो हर जगह ये गाना बजने लगा, और मीका सिंह मशहूर सिंगर बन गए।

PunjabKesari

बता दें कि मीका पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे हैं।  मीका सिंह राखी सावंत से लिप-लॉक के कारण कॉन्ट्रोवर्सी में आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News