तुम याद आओगे...रोजर फेडरर के सन्यास पर हंसल मेहता ने शेयर कर दी अरबाज की तस्वीर, यूजर्स बोले-अरे कहना क्या चाहते हो
9/17/2022 11:38:39 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने 15 सितंबर को सन्यास की घोषणा कर सभी को चौका दिया। उनकी रिटायरमेंट की खबर सुन उनके फैंस और बॉलीवुड स्टार्स काफी उदास हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। इसी बीच डायरेक्टर हंसल मेहता ने टेनिस चैंपियन के सन्यास पर ट्वीट किया, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। उनका यह ट्वीट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
दरअसल हंसल मेहता ने टेनिस प्लेयर के संन्यास पर ट्वीट करते हुए रोजर फेडरर के बजाए बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की तस्वीर शेयर कर दी और कैप्शन में लिखा, "हम आपको मिस करेंगे चैंपियन रोजर फेडरर।"
Going to miss you champion. #RogerFederer. pic.twitter.com/ZNmQaNROaD
— Hansal Mehta (@mehtahansal) September 16, 2022
हंसल मेहता का यह ट्वीट जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो लोग हैरान हो गए और उन्हें रोजर फेडरर की बजाए अरबाज की फोटो पोस्ट करने को लेकर ट्रोल करने लगे।
Seriously l, u miss someone and you don’t know the person enough
— Niharika Sahoo (@niharikasahoo) September 16, 2022
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हद है, आप ऐसे किसी को मिस करेंगे, जिसे आप जानते तक नहीं है।"
Dude thats not roger federer! Yahaan par bhi pirated copy?? 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/os21iqvOJL
— Satyan Israni (@MurgMakhaniRox) September 16, 2022
दूसरे ने लिखा-यार यह रोजर फेडरर नहीं है! यहाँ पर भी पायरेटेड कॉपी ??
We have an actor in India who looks like #RogerFederer pic.twitter.com/nPuem4GQ7S
— sʜᴀʜᴢᴀᴅ - ᴘʜᴀʀᴍᴀ (@arian290360) September 16, 2022
अन्य यूजर ने कमेंट किया-हमारे पास भारत में एक एक्टर है जो #RogerFederer जैसा दिखता है
Original photo nahi mila kya
— अमृत काल मे आत्मनिर्भर *अमित सिंह* (@AmitSinmanpur) September 16, 2022
एक ने तो सीधे ही कह दिया- ऑरिजनल फोटो नहीं मिली क्या?
ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने भी कमेंट कर हंसल मेहता को गलत फोटो शेयर करने पर निशाने पर लिया।