हंसल मेहता को हुआ पेट का इंफेक्शन, मुंबई सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा-नागरिकों की परवाह नहीं, सिर्फ खजाना भरने की चिंता

7/14/2023 1:30:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर हंसल मेहता को पेट का इंफेक्शन हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई सरकार पर निशाना साधा और साथ ही उन्हें अपनी तबीयत खराब होने का जिम्मेदार भी बताया।


हंसल मेहता ने ट्वीट में लिखा, "आज सुबह मुझे पेट का गंदा वाला इंफेक्शन हो गया। मैंने अपनी फैमिली डॉक्टर से बात की। उन्होंने बताया कि वह हर दिन ऐसे लक्षणों वाले 10 मरीजों को देख रहे हैं और कुछ तो अस्पताल में भी भर्ती हैं।" 

 

हंसल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "ऐसा प्रतीत होता है कि यह इंफेक्शन हमारे पीने के पानी में पैदा होने वाले कीडे के कारण हो रहा है। यह बहुत ही हास्यास्पद है कि एक ऐसा शहर, जो देश की वित्तीय राजधानी है और साथ ही उस राज्य की राजधानी है, जहां दो डिप्टी सीएम मौजूद हैं, वह अपने नागरिकों को पीने का स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकते। यह मुंबई शहर है, जो उन लोगों के द्वारा चलाया जा रहा है, जिन्हें यहां के नागरिकों की कोई परवाह नहीं है। उन्हें सिर्फ सत्ता और अपना खजाना भरने की चिंता है। शर्मनाक स्थिति।" 

हंसल मेहता के इन ट्विट्स को लोग खूब पढ़ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News