गुरुदत्त की बहन ललिता लाजमी का 90 की उम्र में निधन

2/14/2023 10:20:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर और फिल्म निर्देशक गुरुदत्त की बहन ललिता लाजमी भी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सोमवार को 90 वर्षीय ललिता का निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसके बाद फैंस और करीबी कमेंट कर उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। 

PunjabKesari

 

जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने लिखा है, 'हमें आपको यह खबर बताते हुए काफी दुख महसूस कर रहे हैं कि ललिता लाजमी जी का निधन हो गया है। वह खुद से प्रेरित कलाकार थी। उनकी क्लासिकल डांस में बहुत रुचि थी। उन्होंने बहुत अच्छा जीवन जिया, उन्होंने बहुत काम किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' 

 

बता दें, गुरु दत्त एक मशहूर फिल्म एक्टर थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बिजनेस करती थीं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News