'गली बॉय' का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर की बाहों में दिखीं आलिया का रोमांटिक अंदाज आया सामने

1/7/2019 1:22:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में आलिया रणवीर की बांहों में नजर आ रही है। दोनों ही रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है। इसी के साथ रणवीर ने ये भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर भी दो दिन बाद रिलीज होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट है। पोस्टर रिलीज से पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह रैप करते नजर आ रहे थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#GullyBoyTrailer out in 2 days! @ritesh_sid @zoieakhtar @faroutakhtar @excelmovies #TigerBaby @aliaabhatt @zeemusiccompany

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jan 6, 2019 at 9:01pm PST

 

बात दें, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गली बॉय' को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। मिली जानकरी के मुताबिक, इस फिल्म में रणवीर सिंह के करियर के साथ उनकी त्रिकोणीय लव स्टोरी को भी दिखाया जाएगा। साथ ही आपको यह भी बता दें, इस फिल्म के जरिए जोया अख्तर अपना एक बैनर शुरु करने वाली है। इसका नाम टाइगर बेबी बताया जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी एहम किरदार में दिखाई देने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News