चूड़ा सेरेमनी के साथ शुरू हुईं परिणीति-राघव वैवाहिक रस्में, राजस्थानी अंदाज में ढोल नगाड़ों से मेहमानों का हुआ जोरदार स्वागत
9/23/2023 1:20:27 PM

xबॉलीवुड तड़का टीम. वो दिन दूर नहीं, जब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा की दुल्हन बन जाएंगी। दोनों बीते रविवार, 24 सितंबर को लावां फेरे लेकर एक दूजे के हो जाएंगे। राजस्थान के उदयपुर में दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कपल के दोस्त और रिश्तेदार बड़े उत्साह से वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है।
उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति-राघव की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं। सुबह लीला पैलेस के महाराजा सुइट में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी का कार्यकम्र हुआ, जिसमें खास मेहमान शामिल हुए। इस रस्म के साथ ही रघनीति की शादी की अन्य रस्में शुरू हो चुकी हैं।
कपल की रॉयल वेडिंग में पहुंचने वाले मेहमानों का ढोल नगाड़ों के साथ राजस्थानी अंदाज में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। जगह-जगह पर वेलकम बोर्ड लगाए गए हैं और पूरे रास्ते को सजाया गया है। लीला पैलेस से सामने आई झलकियां फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।
बता दें, परिणीति की शादी में एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय के साथ पहुंच चुकी हैं। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा भी पहुंचे हैं। एक्ट्रेस के खास दोस्त अर्जुन कपूर भी शादी में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और कई और बड़े सितारों के पहुंचने की भी उम्मीद है।
वहीं, राघव चड्ढा की शादी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

घर में बरकत और समृद्धि की निशानी मानी जाती है तिजोरी में रखी ये एक चीज

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा; अजय राय ने समझाया प्लान

आज का राशिफल 6 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Baghpat News: रसगुल्ला व पनीर की सब्जी से हुई बारातियों की तबीयत खराब, दूल्हा समेत 50 अस्पताल में भर्ती