गोविंदा के ये हिट गानें आज भी है सबकी जुबान पर, जानें

12/21/2018 11:56:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को महाराष्ट्र में हुआ था। गोविंदा अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए ज्यादा फेसम रहे हैं। एक एक्टर के साथ-साथ वह बहुत अच्छे डांसर भी हैं। गोविंदा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। उन्हीं फिल्मों के कई गीत भी ऐसे हैं जो काफी हिट गए हैं। वैसे गोविंदा एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी अपना हाथ अजमा चुके हैं। उन्हें 12 फिल्म फेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन, एक फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड, एक फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट कॉमेडियन और चार जी सिने अवॉर्ड मिल चुके हैं। वह 2004 से 2009 तक सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 1986 में 'इल्जाम' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वह लगभग 165 हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन आज उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनके कुछ ऐसे हिट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमेशा से ही सदाबहार रहे है। 

गोविंदा के सुपरहिट गानें (Govinda Superhit Songs)

 

 अखियों से गोली मारे (Ankhiyon Se Goli Mare)

अखियों से गोली मारे गाना गोविंदा की फिल्म दूल्हे राजा का है। ये गाना आज भी सबकी जुबान पर है। इसमें गोविंदा संग रवीना टंडन नजर आई थी। इस फिल्म में गोविंदा और रवीना संग कादर खान और जोनी लिवर भी नजर आए थे। 

 

 


 मखणा (Makhna)

ये गाना गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का है। इसमे उनके साथ अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित दिखें थे। इस गानो को आज भी सब पसंद करते है। इस गाने को अल्का यागनिक, उदित नारायण और अमित कुमार ने अपनी अवाज दी थी। फिल्म में गोविंदा और बिग बी का डबल रोल था। 

 


यूपी वाला ठुमका (Up Wala Thumka)

यूपी वाला ठुमका गोविंदा के फेमस गानों में से एक है। ये गाना फिल्म हीरो नंबर 1 का है। इसमें गोविंदा संग करिश्मा थी। इस गाने को सोनू निगम ने अपनी अवाज दी थी। 

 

 

सोना कितना सोना है (Sona Kitna Sona Hai)


हीरो नंबर 1 के गाने सोना कितना सोना है को लोग आज भी पसंद करते है। ये गाना गोविंदा के हिट गानो में से एक है। इस गाने में गोविंदा संग करिश्मा कपूर नजर आई थी। इस गानो को उदित नारायण और सुषमा श्रेष्ठ ने अपनी अवाज दी थी। 

 


 इट्स हैपंस ओनली इन इंडिया (Its Happens only In India)

फिल्म 'परदेसी बाबू' का गाना 'इट्स हैपंस ओनली इन इंडिया' काफी फेमस हुआ था। इस गाने में गोविंदा संग शिल्पा शेट्टी थी। इस गाने को आनंद राज आनंद ने अपनी अवाज दी थी। 


 व्हाट इज योर मोबाइल नंबर (What Is Mobile Number)

यह गाना गोबिंदा की फिल्म 'हसीना मान जाएगी' का है। इस फिल्म में गोविंदा के साथ संजय दत्त, करिश्मा कपूर और पूजा बत्तरा मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को सोनू निगम ने गाया था। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी जो काफी हिट हुई। आज भी लोग इस फिल्म को बेहद ही दिलचस्पी से देखते हैं। लोगों को गोविंदा की फिल्म की यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News