सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनीं टीवी की ''गोपी बहू'', ब्राइडल लुक की तस्वीरें हुईं वायरल

10/4/2019 4:02:29 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जिया मानेक 'गोपी बहू' के नाम से फेमस हैं। संस्कारी और सुशील गोपी बहू को हर घर में लोग जानते हैं।

PunjabKesari,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture

हाल ही में जिया की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में जिया का ब्राइडल लुक देखने को मिल रहा है। गोपी बहू का ये ब्राइडल लुक थोड़ा हटके है। जिया ने ये फोटोशूट Reynu Taandon Couture Collection के लिए करवाया है।

PunjabKesari,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture

दुल्हन के सिग्नेचर रंग से हटकर जिया ने कुछ अलग ट्राई किया है। ये ब्राइडल लहंगा रेड नहीं बल्कि ब्राउन कलर का है। लहंगे में सजी जिया के ब्राइडल अटायर पर ब्लॉक प्रिंट किया गया है।

PunjabKesari,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture

मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे पर भी वैसा ही प्रिंट है। जिया ने हाथ में बेहद खूबसूरत सुनहरे कलीरे पहने हैं। इसके साथ मांग टीका, नथ और नेकलेस जिया के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture

मेकअप की बात करें तो अटायर के साथ जिया ने न्यूड मेकअप किया है। तस्वीरों में जिया का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। जिया की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture

बता दें कि जिया को सीरियल साथ निभाना साथिया से जाना जाता है लेकिन उन्होंने इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

PunjabKesari,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture

उनके शो को छोड़ने के बाद एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य गोपी बहू के किरदार में देखा गया था। इस सीरियल के बाद वह जिनी और जुजू जैसे कई सीरियरल्स में नजर आईं थीं। 

PunjabKesari,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News