5 साल बाद बॉयफ्रेंड को देख झूम उठीं गर्लफ्रेंड, एयरपोर्ट पर ही करने लगी डांस

11/10/2023 6:04:01 PM

मुंबई: आज के समय में घर और नौकरी की जिम्मेदारियों की वजह से अक्सर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच भी दूरी बढ़ जाती है। जहां कुछ लोगों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सालों की दूरियों को भी मन मारकर काट ही लेते हैं, लेकिन जब सामने आते हैं, तो वो फीलिंग कुछ और ही होती है।

PunjabKesari

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही कपल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के सामने होता है तो लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वो अपने बॉयफ्रेंड के स्वागत में एयरपोर्ट पर ही झूमकर डांस करने लगती है।

PunjabKesari

वीडियो के मुताबिक गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को 5 सालों बाद देख रही है। ऐसे में बॉयफ्रेंड को देखकर गर्लफ्रेंड खुशी से झूम उठी। वीडियो में महिला के एक्सप्रेशन देखकर महिला की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

PunjabKesari

निकी शाह नाम की यूजर द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में बताया गया है कि 5 सालों तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका बॉयफ्रेंड कनाडा रहने आया। इस दौरान एयरपोर्ट बॉयफ्रेंड को इतने सालों बाद देखकर वो खुशी से झूम उठीं और डांस करने लगीं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Niki | Toronto Content Creator (@_nikishah)

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News