22 साल की हुई किंग खान की लाडली सुहाना, मां गौरी ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

5/22/2022 11:18:24 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान आज 22 साल की हो गई है। सुहाना को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सुहाना को गौरी ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। गौरी ने सुहाना की तस्वीर शेयर कर उस पर प्यार लुटाया है।

PunjabKesari
तस्वीर में सुहाना मल्टीकलर शर्ट और पिंक पैंट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सुहाना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सुहाना इस लुक में हॉट लग रही है। तस्वीर शेयर कर गौरी ने लिखा- 'बर्थडे गर्ल' साथ ही एक किसिंग इमोजी भी बनाई है। फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और सुहाना को बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सुहाना फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में सुहाना के अलावा खुशी और अगस्त्य समेत कई स्टारकिड्स हैं। फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News