बेटे अबराम संग दोस्त करण की किताब पढ़ने में बिजीं गौरी खान, तस्वीर शेयर कर कहा-''सब बड़े हो गए''

11/8/2020 1:38:52 PM

मुंबई. आईपीएल दुबई में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑनर शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ दुबई में थे। शाहरुख ने अपना बर्थडे भी दुबई में ही सेलिब्रेट किया था। अब शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई वापिस लौट आए हैं। करण जौहर और उनका परिवार भी साथ में ही था। वह भी साथ में ही मुंबई लौट आए हैं। मुंबई लौटते गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जो वायरल हो रही है।

PunjabKesari
शेयर तस्वीर में गौरी बेटे अबराम के साथ बालकनी में नजर आ रही हैं। इस दौरान अबराम किताब पढ़ रहे हैं। अबराम करण जौहर द्वारा लिखी बुक 'बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव' को पढ़ रहे हैं। इसके लिए गौरी ने करण का धन्यवाद भी किया है। सामने समंदर का नजारा देखने लायक है। तस्वीर शेयर करते हुए गौरी ने लिखा-सभी बड़े हो गए। अबराम अब खुद से बुक पढ़ रहा है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

All grown up, AbRam’s reading this book himself!! Congrats @karanjohar on the book!! Pre-order #TheBigThoughtsOfLittleLuv on Amazon or Flipkart.

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

बता दें शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल से बाहर हो गई है। जिसके बाद पूरे परिवार ने मुंबई वापिस लौटने का फैसला किया। शाहरुख, गौरी, आर्यन और सुहाना सभी वापिस आ गए हैं। हाल ही में गौरी ने अपनी 13 साल पुरानी तस्वीर इंस्टा स्टोरी में शेयर की थी। जिसमें गौरी का अलग ही लुक नजर आया था। अब गौरी के लुक में काफी चेंज आ चुका है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News