''सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स'' की विनर बनीं गौरी अल्का पगारे, चांदी की वीणा के साथ मिली डेढ़ लाख प्राइज मनी

11/27/2023 12:33:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023 को इसका विजेता मिल गया है। सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ टैलेंटेड सिंगर गौरी अल्का पगारे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। ट्रॉफी के साथ अल्का पगारे को लाखों में प्राइज मनी भी मिली है।

शनिवार (25 नवंबर) को 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023' का फिनाले हुआ और गौरी पगारे इस शो की विनर बनी। शो में उनकी जर्नी काफी दिलचस्प रही। वहीं, श्रवणी वागले शो के फर्स्ट रनर-अप रहे और जयेश खरे सेकेंड।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Marathi (@zeemarathiofficial)

'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023' की विनर गौरी पगारे को ट्रॉफी के रूप में दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और उनकी फैमिली की तरफ से एक चांदी की वीणा दी गई। साथ ही डेढ़ लाख रुपये प्राइज मनी दी गई। दूसरी ओर दोनों रनर-अप श्रवणी और जयेश को एक लाख रुपये प्राइज मनी मिली।

बता दें, 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' का चौथा सीजन 9 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था। शो को मृण्मयी देशपांडे ने होस्ट किया था। जज वैशाली मदे ने गौरी पगारे की तारीफ की और कहा कि अब से लोग उन्हें गौरी अल्का पगारे के नाम से जानेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News