गौहर खान के हाथों पर लग गई जैद दरबार के नाम की मेंहदी, सेरेमनी में एक्ट्रेस ने पहना 4 साल पुराना सूट

12/24/2020 4:41:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस फेस गौहर ख़ान बहुत जल्द  म्यूज़िक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के घर की बहू बनने वाली हैं। 25 दिसंबर को एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार संग निकाह रचाने जा रहे हैं। दोनों पक्षों के परिवार में इस समय चहल-पहल मची हुई है। गौहर के हाथों में अब पिया के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गौहर के हाथ मेहंदी डिजाइन से भरे हुए है। मेहंदी लगे हाथों को फ्लॉन्ट करते हुए गौहर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो कलर के सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा, ''मेहंदी की रात आई। धन्यावाद भाईजान। इस लवली गिफ्ट के लिए जो मैने पहना हुआ है, जो आपने चार साल पहले दिया था। आप इसे शादी के लिए तो नहीं बना सकते, लेकिन मैने  निश्चित रूप से इसे प्यार किया। आपके द्वारा मुझे मेरे बड़े दिन पर भेजे गए आशीर्वादों को पहनना विशेष है।''

 PunjabKesari


बीते दिन गौहर खान को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस येलो कलर के प्लाजो सूट में नजर आईं थी। 

PunjabKesari


बता दें, गौहर खान क्रिसमस के मौके यानि कल जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों की शादी मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में होगी।कोरोना वायरस के चलते शादी में गौहर और जैद के परिवारिक सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News