''उसने औरत होने का फायदा उठाया'' लखनऊ गर्ल पर भड़की गौहन खान, कैब ड्राइवर को किया सैल्यूट,बोलीं- ''इंडिया को ऐसे मर्दों की जरूरत''

8/7/2021 3:31:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम गौहर खान अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। वह बिना डरे बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में गौहर खान ने लखनऊ कैब ड्राइवर मामले पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि स ड्राइवर ने ऐसी परिस्थितियों में जिस तरह का व्यवहार रखा,उससे एक अच्छी मिशाल पेश की है।

PunjabKesari

दरअसल, बीते दिन गौहर खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं उस दौरान पैपराजी ने उनसे लखनऊ गर्ल के वायरल वीडियो पर रिएक्शन पूछा। इस पर गौहर ने कहा- 'वीडियो में दिख रही महिला ने सारी हदें पार कर दीं और पुरुष ने अपना सम्मान दिखाया। उसने एक समान तरीके से प्रतिशोध न जाहिर करके सम्मान दिखाया।

PunjabKesari

यह उसकी परवरिश को दर्शाता है और इस तरह के पुरुषों की पूरे भारत को जरूरत है। बदले में उस महिला ने क्या किया... उसने इस बात का फायदा उठाया। औरत होने के नाते ना सिर्फ फायदा उठाया बल्कि उसने शालीनता की हदें पार कर दीं। मैं उस आदमी को सलाम करती हूं।'

PunjabKesari

बता दें कि बीते कुछ दिनों से लखनऊ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियदर्शिनी यादव नाम की एक लड़की ने एक कैब ड्राइवर की पिटाई कर दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में वह लड़की लगातार कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद हर कोई उस लड़की की निंदा कर रहा है। इतना ही नहीं, प्रियदर्शिनी के खिलाफ चोट पहुंचाने और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News