पति जैद के साथ चिल करती नजर आईं गौहर खान, रेड लुक से किया फैंस को अट्रैक्ट
2/18/2021 4:01:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया अपनी रोमांटिक और मस्तीभरे अंदाज की तस्वीरें शेयर करता रहता है, जिनपर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। अब हाल ही में जैद ने पत्नी संग कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गौहर रेड आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं। ओपन हेयर्स पर व्हाइट हेयरबैंड और रेड लिपस्टिक उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। वहीं डॉटेड शर्ट के साथ व्हाइट पैंटकोट में डैशिंग लग रहे हैं। बैलून से डैकोरेटड जगह पर कपल मस्ती भरे पोज दे रहा है। उनका यही अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैद ने कैप्शन में लिखा, 'GaZa को आगे क्या करना चाहिए? क्या हमें एक साथ बॉलीवुड में देखना चाहते हैं? या हम दोनों को डांस रील में देखना चाहते हैं? जल्दी बताओ कमेंट्स में।'
जैद के इस कैप्शन से जाहिर है कि कपल जल्ह दी बॉलीवुड के किसी नए प्रोजैक्ट में एक साथ नजर आने वाले हैं।
बता दें कपल ने साल 2020 में 25 दिसंबर को शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। हालांकि इसमें ज्यादा लोगों को इन्वाइट नहीं किया गया था। गौहर खान अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पिस्टल के साथ युवक का फोटो हो रहा वायरल, पुलिस बोली- कर रहे जांच....अवैध हथियार हुआ तो होगी कार्रवाई

Recommended News

तप की देवी मानी जाती है मां ब्रह्मचारिणी, ऐसा है देवी-दुर्गा का द्वितीय स्वरुप

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List

Chaitra Bhaumvati Amavasya: संवत की आखिरी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Kitchen Vastu: रसोई की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो बढ़ जाएगी पैसे की तंगी!