FWICE की CM उद्धव ठाकरे से मांग, मुंबई फिल्म सिटी में बनाया जाए दिवंगत लता मंगेशकर का स्टैच्यू

2/13/2022 10:16:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज गायिका लता मंगेशकर 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अन्य कई लोग उन्होंने सोशल मीडिया और उनके घर जाकर सांत्वना देते नजर आए। वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्प्लाइज (FWICE) ने भी लता दीदी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने फिल्म सिटी में दीदी का स्टैच्यू बनवाने की महाराष्ट्र सरकार से रिक्वेस्ट की।

PunjabKesari



फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि लजा जी सही मायने में भारत रत्न थीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारतीय संगीत के लिए जगह बनाई थी।

PunjabKesari


फेडरेशन के जनरल सेक्रेट्री अशोक दुबे, ट्रेजरर गंगेश्वरलाल श्रीवास्वत, खालिद खान, लक्ष्मी गोस्वामी, राजा खान, सुषमा देवकर समेत अन्य ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री पर जब भी संकट आया, तब लता मंगेशकर मदद के लिए आगे आईं। उन्होने बिना पैसे लिए गाना गाया। लोगों की मदद भी की। इसलिए FWICE ने सभी की सहमति से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें मांग की गई है कि लता मंगेशकर का ए स्टैच्यू फिल्म सिटी में स्थापित किया जाए।


 
बता दें, लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें मुंबई के क्रेडी बीच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां वो करीबी 28 दिनों तक भर्ती रहने के बाद दुनिया को अलविदा कह गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News