पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स के साथ हुई बदसलूकी, लड़कों ने बाहर निकाल की दिल दहलाने वाली हरकत

6/19/2019 11:22:55 AM

मुंबई: पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 उशोषी सेनगुप्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उशोषी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में रात के समय अपने कलीग के साथ दफ्तर से लौटते हुए उन्हें हैरेस किया गया। उशोषी ने फेसबुक के जरिए बताया कि सोमवार 17 जून 2019 की रात करीब 11:40 पर उन्होंने कोलकाता के एक 5 स्टार होटल से कैब बुक की। इस दौरान उनका एक कलीग उनके साथ था। वो लोग रास्ते में ही थे कि तभी बाइक पर कुछ लड़के आए और उन्होंने हमारी कार में टक्कर मारी, उन लड़कों के पास हेलमेट नहीं था।

 

PunjabKesari

 

कुछ ही समय में वहां करीब 15 लड़के इकट्ठे हो गए। इसके बाद उन्होंने कार में मारना शुरू किया और कार ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारकर उसे मारना शुरू कर दिया। इसके बाद मैं कार से नीचे उतरी, उनका वीडियो बनाया। मैं मैदान (Maidan) पुलिस स्टेशन की तरफ भागी लेकिन वहां मौजूद अफसर ने कहा कि यह इलाका उनके अंडर में नहीं आता। यह सुनकर मैं टूट गई। मैंने उनसे मेरी मदद करने की विनती की और कहा कि वो मेरे साथ चलें वर्ना वो उस ड्राइवर को मार डालेंगे। इसके बाद वो अफसर मेरे साथ आए, जिसके बाद वो लड़के वहां से भाग गए।

 

PunjabKesari
 
उशोषी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से उन्हें उनके दोस्त के घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद तीन बाइक पर 6 लड़के उनके दोस्त के घर तक आए, उन्होंने उशोषी की कार रोकी, उसपर पत्थर फेंके और उन्हें कार से नीचे उतारा। उन्होंने उशोषी के फोन से वीडियो डिलीट करने के लिए उनका फोन तोड़ने तक की कोशिश की। मेरे चिल्लाने पर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने फोन कर अपने पिता और बहन को बुलाया। उशोषी ने फेसबुक पर उन लड़कों की एक वीडियो और कार के शीशे की तस्वीर भी शेयर की है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि उशोषी की ये पोस्ट कुछ ही घंटो में वायरल हो गई है। इसे करीब 5,400 बार शेयर किया जा चुका है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कोलकाता पुलिस ने इस पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'हमने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के ऑर्डर पर सीनियर लेवल पर इस मामले की जांच की जा रही है।' उशोषी ने साल 2010 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसी साल भारत को रिप्रेजेंट करने मिस यूनिवर्स 2010 में भी हिस्सा लिया था। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News