विक्की कौशल की फिल्म का दमदार पोस्टर आउट, चेहरे पर दिखे चोट के निशान
4/30/2019 10:40:12 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही 'सरदार उधम सिंह' की बायोपिक में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक को फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने शेयर किया है। तस्वीर में विक्की व्हाइट शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लॉन्ग कोट पहना है। तस्वीर में वह बैटच पकजडे दिख रहे हैं। सामने आई इस तस्वरी में विक्की सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं, उनके चेहरे पर चोट का निशान भी नजर आ रहा है। फिल्म को शूजित सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि इसका प्रोडक्शन रौनी लाहिरी ने किया है। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
Here's the first look... Vicky Kaushal in and as #SardarUdhamSingh... Directed by Shoojit Sircar... Written by Ritesh Shah and Shubendu Bhattacharya... Produced by Ronnie Lahiri and Sheel Kumar... 2020 release. pic.twitter.com/HnbTirrbiY
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 30, 2019
बता दें कि इससे पहले खबरें थीं कि उधम सिंह के रोल में इरफान खान को लिया जा सकता है, लेकिन फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद इन सब खबरों पर विराम लग गया है।
कौन थे सरदार उधम सिंह
बता दें कि शहीद उधम सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने देश को आजाद करवाने में योगदान दिया था। उधम सिंह ही ने जलियावालां बाग में हुए नरसंहार के दोषी जनरल डायर को लंदन में गोलियों से भून कर बेकसूर मासूम लोगों के खून का बदला लिया था।