देर रात करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी झुलसा

5/1/2019 2:54:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के गोरेगांव (मुंबई) स्थित गोदाम में कल बीती रात अचनाक भीषण आग लग गई। इस आग के कारण करण का काफी नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी रही। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

 

PunjabKesari

 

डीएनए की खबर के अनुसार, गोरेगांव के कामा इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित धर्मा प्रोडक्शन्स के गोदाम में मंगलवार रात 2.30 बजे आग लगी। ये आग पहले माले पर लगी और तेजी से फैलकर दूसरे और तीसरे फ्लोर तक जा पहुंची।

 

PunjabKesari

 

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि ये एक केमिकल गोदाम होने के चलते आग और भी तेजी से फैल गई। राहतकार्य में जुटा दमकल का एक अधिकारी इसमें जख्मी भी हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News