इंटरनेट पर वायरल हो रही है रणवीर सिंह और मानुषी छिल्लर की ये तस्वीर

1/21/2018 6:53:41 PM

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह बहुत ही जल्द फिल्म 'पद्मावत' में नजर आने वाले है। हाल ही में उन्होंने 63 जियो फिल्मेफेयर अवॉर्ड शो में शिरकत की। बॉलीवुड में फिल्मफेयर अवॉर्ड को काफी अहम माना जाता हैं। हर किसी का ख्वाब होता है फिल्मफेयर अवॉर्ड पाना हर किसी के लिए मायने रखता है। 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का लोगों में बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है। 63 जियो फिल्मेफेयर अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे। फिल्मफेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड किंगखान शाहरुख से लेकर अक्षय और आलिया भट्ट, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से लेकर सोनम कपूर सभी ने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया।

 

A post shared by @filmyfitnes on

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने रेड कलर का गाउन पहना था जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और रणवीर सिंह की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस का कहना है कि अब इन दोनों को साथ मिलकर एक फिल्म कर लेनी चाहिए।

 

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

इस शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। मानुषी ने शाहरुख खान, रणवीर के साथ इस शो में डांस भी किया। वहीं रणवीर सिंह की ड्रेस पूरे प्रोग्राम में छाई रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News