विख्यात फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस
6/10/2021 11:43:18 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। विख्यात फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन हो गया है। वह अभी 77 वर्ष के थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। नेता से लेकर अभिनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन की जानकारी उनके परिवारिक सदस्यों ने दी है। उनका निधन उम्र संबंधी बीमारियों के चलते गुरुवार 10 जून को हुआ है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थे और हर हफ्ते दो बार उनका नियमित रूप से डायलासिस होता था।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके अलावा फिल्मकार गौतम घोष और एक्टर दीपांकर दे ने भी उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।
बता दें, बुद्धदेव दासगुप्ता को अब तक उनकी पांच फिल्मों को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा दो फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी
