ब्रेस्ट कैंसर से जंग हारी 29 साल की फेमिना मिस इंडिया,  ब्रेन तक फैल गई थी बीमारी

2/29/2024 2:41:42 PM

मुंबई: एंटरनटेनमेंट वर्ल्ड से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर आई। मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 का खिताब जीतने वाली रिंकी चकमा का निधन हो गया। माॅडल ने 29की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर रिंकी की मौत की पुष्टि की है।

PunjabKesari

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने पोस्ट में लिखा- 'अत्यंत दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा के निधन की खबर साझा करते हैं। एक उल्लेखनीय महिला, रिंकी वास्तव में एक ताकत थी, जो अनुग्रह और उद्देश्य का प्रतीक थी। फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्हें मिस ब्यूटी विद ए पर्पस के खिताब से सम्मानित किया गया, जो उनके प्रभावशाली प्रयासों और दयालु भावना का प्रमाण है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rinky Chakma (@rinkychakma_official)

 

पोस्ट में आगे लिखा-'इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। रिंकी, आपके उद्देश्य और सुंदरता की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन सभी लोगों को आपकी बहुत याद आएगी जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य मिला है।'

PunjabKesari

PunjabKesari

उनकी अचानक मौत पर नेहा धूपिया और सेलेना जेटली शोक जता रहे हैं। सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी रिंकी के कम उम्र में दुनिया छोड़ने पर बहुत दुखी हैं और वो भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

 रिंकी चकमा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उन्हें फाइलोड्स ट्यूमर (Malignant Phyllodes Tumour)नाम की बीमारी थी। ये एक तरह का ब्रेस्ट कैंसर होता है और ट्यूमर के इलाज के लिए मॉडल ने सर्जरी भी कराई थी।  उन्होंने सोशल मीडिया पर 27 जनवरी को अपनी बीमारी के बारे में बताया था।


 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News