फिल्म 'हाउसफुल 4' के सेट पर हुई डांसर के साथ छेड़छाड़, अक्षय के कहने पर करवाई FIR

10/26/2018 12:16:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में एक महिला डांसर ने फिल्म के सेट पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों को सजा दिलाने की गुहार लगाई है।

 

 

 


जूनियर महिला डांसर का आरोप है कि वह अपने एक साथी डांसर के साथ फिल्म के सेट पर बैठी हुई थी। महिला ने कहा, ''उसी दौरान पवन शेट्टी और सागर नाम के शख्स के साथ 4 और लोग वहां पहुंचे। वो मेरी साथी को जबरदस्ती वहां से ले जाने की कोशिश करने लगे। साथ ही उन्होंने हमें धमकाया भी। जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शेट्टी ने मेरे साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और मुझे गलत तरीके से छूने लगा। मैंने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। मैं चाहती हूं कि आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे हों।''

 

महिला ने बताया कि छेड़छाड़ के समय अक्षय कुमार और रितेश देशमुख सेट पर मौजूद थे। खुद अक्षय ने ही महिला से कहा कि वो इस मामले को लेकर पुलिस को बुलाए और अपना बयान दर्ज करवाए। बताया जा रहा है कि ये सारा मामला दो गुटों के बीच चल रहे विवाद के चलते हुए है। आरोपी लोग किसी शेट्टी ग्रुप के सदस्य थे। यह एक पुराने विवाद के चलते हुआ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News