Pics: क्रॉप हुडी में दंगल गर्ल का स्टनिंग लुक, एयरपोर्ट पर यूं दिए पोज

7/16/2019 3:49:36 PM

मुंबई: सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में फातिमा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान उन्होंने ब्लैक लोअर के साथ ऑरेंज कलर की क्रॉप हुडी पहनी हुई थी। इस आउटफिट में वह काफी कूल लग रही थी। यहां फातिमा ने मीडिया को कई पोज दिए। मिनिमल मेकअप और खुले बाल फातिमा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। 

 

PunjabKesari


बता दें कि दंगल गर्ल फातिमा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी हॉटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। 27 की उम्र में फातिमा काफी फिट हैं। फातिमा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। लोग उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। 

 

PunjabKesari

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा को आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ अहम किरदार में नजर आए। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सुपरफ्लॉप रही। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News