दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का नया लुक आया सामने, देखकर कहेंगे ये क्या किया

2/19/2018 11:26:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म दंगल एक्ट्रैस फातिमा सना शेख की हाल ही में सोशल साइट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को देखकर आप काफी सरप्राइज हो जाएंगे।

PunjabKesari

इस तस्वीर में फातिमा ब्लू कलर के लोअर के साथ ब्लैक कलर की क्रॉप टॉप पहने हपए नजर आ रही हैं। तस्वीर को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो फातिमा के लुक में आपको थोड़ा बदलाव नजर जरूर आएगा और उनका यही बदलाव सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari

दरअसल, जब फातिमा मीडिया के कैमरे में कैद हुईं तो लोगों की नजर उनकी आईब्रो पर आकर टिक गई। उनकी एक तरफ की आईब्रो एक जगह से शेव की हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उनका यह लुक फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए है या फिर इसके पीछे की कोई और वजह है?

PunjabKesari

बता दें कि फिल्म में फातिमा सना के अलावा आमिर खान और कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरैक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के 7 नवंबर को रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं।  

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News