मुंबई के क्रांति मैदान में CAA के विरोध में प्रदर्शन, फरहान-जावेद समेत शामिल होंगे कई स्टार्स

12/19/2019 9:17:35 AM

मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कई इलाकों में इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं आज यानि 19 दिसंबर को मुंबई के क्रांति मैदान में भी CAA के विरोध में प्रदर्शन होने वाला है।  इस प्रदर्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल होने वाले हैं। यह प्रदर्शन शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा।

 

 

इसकी जानकारी एक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में ट्वीट के जरिए दी। फरहान ने सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए। फरहान ने ट्वीट करते हुए लिखा-'यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।'

PunjabKesari

 

वहीं एक्टर जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर लोगों से अगस्त क्रांति मैदान आने का अनुरोध किया। बता दें कि अभी तक स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जीशान अय्यूब, सयानी गुप्ता, रेणुका श्हाणे और हूमा कुरैशी जैसे कई कलाकार नागरिकता संशोधन कानून पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स ने बीते रविवार से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता पर भी ट्वीट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News