यूक्रेन पर रूस की बमबारी के बीच भारतीय छात्र ने गंवाई जान, दहला फरहान अख्तर दिल, बोले- बहुत दुख हो रहा है

3/1/2022 6:21:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 6 दिनों से जंग जारी है। यूक्रेन से रूस के हमले के दर्दनाक और दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। वहां के लोग हर वक्त दहशत और खौफ के साये में जी रहे हैं। वहीं भारत के भी कई छात्र वहां फंसे हैं। युद्ध की शुरुआत से ही उन्हें भारत सुरक्षित लाने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच दिल तोड़ देने वाली खबर आई है कि युद्ध के बीच एक बेकसूर भारतीय छात्र ने भी अपनी जान गंवा दी है। इस दुखद खबर पर बॉलीवुड एक्टर एक्टर फरहान अख्तर ने शोक व्यक्त किया है।

PunjabKesari

 

यूक्रेन से नवीन नाम के एक भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आई है। ये जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Arindam Bagchi ने दी है। इस दुखद खबर पर शोक व्यक्त करते हुए फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा- 'एक भारतीय छात्र यूक्रेन पर हो रहे आक्रमण का शिकार हो गया है। उसके परिवार के बारे में सोच कर बहुत दुख हो रहा है। गहरी संवेदनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द से जल्द सारे भारतीयवासी सुरक्षित देश वापस आ जाएं।' फरहान की इस पोस्ट पर कमेंट कर कई लोग दुख जाहिर कर रहे हैं।

 

आंकड़ों की मानें तो 20 हजार से भी ज्यादा भारतीय, यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करते हैं।इसमें से 4 हजार छात्र सुरक्षित भारत वापस लौट चुके हैं। हालांकि भारी संख्या में अभी वहीं फंसे हुए हैं। ऐसे में देश अपने भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंता में हैं।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News