ऐसी दिखती हैं फरहान अख्तर की बेटियां, गर्लफ्रेंड शिबानी संग लंच डेट पर हुए स्पॉट

9/29/2019 5:59:14 PM

मुंबई: एक्टर फरहान अख्‍तर इन दिनों गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को फैंस और मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है। फरहान और शिबानी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं उसके बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है।

PunjabKesari, farhan akhtar image, farhan akhtar photo, farhan akhtar picture, shibani dandekar image, shibani dandekar photo, shibani dandekar picture, 

आए दिन कपल को एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर फरहान को शिबानी के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari, farhan akhtar image, farhan akhtar photo, farhan akhtar picture, shibani dandekar image, shibani dandekar photo, shibani dandekar picture, 

इस दौरान शिबानी के अलावा फरहान के साथ उनकी दोनों बेटियां अकीरा अख्तर और शाक्य अख्तर भी नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट के बाहर शिबानी ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट प्लाजो पैंट में काफी कूल दिख रही हैं। नो-मेकअप लुक के साथ खुले बाल उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

PunjabKesari, farhan akhtar image, farhan akhtar photo, farhan akhtar picture, shibani dandekar image, shibani dandekar photo, shibani dandekar picture, 

फरहान ऑरेंज टीशर्ट के साथ ब्राउन शॉर्ट्स में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं, फरहान की बेटियां कैजुअल लुक में काफी कूल दिख रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में फरहान की बेटियां काफी खुश नजर आ रही हैं। हालांकि, अकीरा और शाक्य ने फरहान और शिबानी के साथ पोज नहीं दिए।

PunjabKesari, farhan akhtar image, farhan akhtar photo, farhan akhtar picture, shibani dandekar image, shibani dandekar photo, shibani dandekar picture, 

वहीं, फरहान ने गर्लफ्रेंड शिबानी संग पैपराजी को खूब पोज दिए। फरहान जहां शिबानी के साथ रवाना हुए वहीं उनकी बेटियां दूसरी तरफ बढ़ती हुई नजर आईं। फरहान की गर्लफ्रेंड और बेटियों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari, farhan akhtar image, farhan akhtar photo, farhan akhtar picture, shibani dandekar image, shibani dandekar photo, shibani dandekar picture, 

बता दें कि फरहान और उनकी एक्स वाइफ अधुना भबानी संग शादी के 16 साल बाद 2016 में अलग हुए थे। हालांकि, इस कपल्स का नाम इंडस्ट्री की उस फेहरिस्त में आता है जहां तलाक के बाद भी दोस्ताना रिश्ते बरकरार रहते हैं। अधुना से फरहान को दो बेटियां हैं जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

PunjabKesari, farhan akhtar image, farhan akhtar photo, farhan akhtar picture, shibani dandekar image, shibani dandekar photo, shibani dandekar picture, 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान ने हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एख मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News