भोपाल वोटिंग पर फरहान ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स बोले- 'ओ अफीम वाले चचा...'

5/19/2019 12:06:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को लेकर सुर्खियों में रहते है। मगर इस बार वह शिबानी को लेकर नहीं बल्कि वोटिंग को लेकर चर्चा में आ गए है। दरअसल, फरहान ने एक गलत ट्वीट कर दिया है, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गए है। फरहान ने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय भोपाल के मतदाताओं, यही वह टाइम है जब आप अपने शहर को एक और गैस त्रासदी से बचा सकते हो।' #SayNoToPragya #SayNoToGodse RememberTheMahatma #ChooseLoveNotHate 

 

 


अब इस ट्वीट में कोई गलती तो नहीं है लेकिन फरहान इसे करने में देर हो गए हैं। दरअसल भोपाल में 6वें चरण में मतदान खत्म हो चुके हैं।

 

 

भोपाल में 12 मई को वोटिंग थी। आज सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। फरहान के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें समान्य जानकारी बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं।

 

 


एक यूजर ने लिखा- अभी तक कही पी के पड़े थे क्या? एक सप्ताह बीत चुका है वहां चुनाव हुए। वैसे पप्पा जी जब कन्हिया का प्रचार करने गए थे तब कहां थे आप? हैंगओवर हो रहा होगा थोड़ा नीबू पानी पी लो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- आपको यही नहीं पता भोपाल में वोटिंग कब है/थी...!!!! जाहिर है आपके लिए ये मुद्दा क्या मायने रखता है....सब जान गए आपकी अपील के पीछे वाली भावना को भी कितनी गम्भीरता से लेना है। एक यूजर ने लिखा- ओ चचा अफीम वाले चचा...भोपाल में हो गए इलेक्शन। आप रेस्ट कर लीजिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News