टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की बजाए महिला हॉकी टीम को बधाई दे बैठे फरहान अख्तर, हुए ट्रोल तो डिलीट किया ट्वीट

8/6/2021 12:34:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत कर ऐतिहास रच दिया। 41 साल बाद टोकियो ओलंपिक में हॉकी टीम की जीत से देश में जश्न का माहौल बन गया। हर कोई इस बड़ी सफलता के लिए पुरुष हॉकी टीम को बधाई दे रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने टीम को ट्वीट कर बधाई दी, लेकिन इसमें उन्होंने एक गलती कर दी, जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट भी कर दिया।

PunjabKesari


दरअसल, फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'लड़कियों बधाई, मैं टीम इंडिया पर गर्व महसूस करता हूं कि उन्होंने अपना चौथा मैडल जीता है।अच्छी बात है।' 
हालांकि, बाद में फरहान को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंतअपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और फैंस ने उन्हें उनकी गलती के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

PunjabKesari


एक यूजर ने कमेंट में लिखा- अरे सर जी, इतने भी फेमिनिस्ट मत बनो कि लड़कों को लड़की ही बना दो... सीरियस नोट, सेलिब्रेटीज ट्वीट करने में इतनी जल्दी क्यों करते हैं, बजाए वेरिफाई करने के ?


बता दें, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। 1980 के बाद यानी 41 साल हॉकी टीम ने मेडल जीतकर ये ऐतिहास रचा है। इस जीत पर पूरा देश गर्व कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News