आधी रात अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने ''जलसा'' पहुंचे फैंस, 81 साल के एक्टर ने हाथ जोड़ किया सबका शुक्रिया अदा

10/11/2023 12:47:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे है। 11 अक्टूबर को इंडस्ट्री के यह मंझे हुए एक्टर अपना 81वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस बिग बी को सोशल मीडिया पर देर रात से ही विश करते दिख रहे हैं। कई एक्टर के क्रेजी फैंस तो उनके घर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पहुंच गए, जिसका अमिताभ ने भी दिल खोलकर अभिवादन किया। अब जलसा के बाहर से एक्टर की फैंस संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
दरअसल, अमिताभ बच्चन के फैंस हर साल उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके घर जलसा के बाहर पहुंचते हैं। ऐसे में एक्टर भी अपने प्रशंसकों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं।

PunjabKesari

इस बार भी दिग्गज एक्टर के फैंस जब आधी रात उन्हें बर्थडे विश करने उनके घर पहुंचे तो एक्टर ने हर बार की तरह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एक्टर ने दोनों हाथ उठाकर और जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया और काफी खुश नजर आए।

PunjabKesari


इस दौरान अमिताभ बच्चन काफी कूल लुक में नजर आए। प्रिंटेड जैकेट और ब्लैक ट्राउजर के साथ बालों पर कैप से उन्होंने लुक को पूरा किया। फैंस दिग्गज एक्टर की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News