हाथों में हाथ थाम गाड़ी में गपशप करते दिखे रणवीर-दीपिका, फैंस को भाया दीपवीर का PDA

11/8/2023 2:17:19 PM

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। अपनी अद्भुत केमिस्ट्री के जरिए ये कपल रिलेशनशिप गोल्स देता रहता है।जब से रणवीर और दीपिका ने KWK 8 पर अपने रिश्ते के बारे में कुछ निजी खुलासे किए हैं सोशल मीडिया पर इसकी बड़ी चर्चा हुई। हालाँकि ऐसा लगता है कि ये कपल इन सब बातों को भूल अपनी ही धुन में मस्त है। हाल ही में दीपिका-रणवीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में दीपवीर गाड़ी में बैठा दिख रहा है। लुक की बात करें तो दीपिका आइवरी-गोल्ड पारंपरिक साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने  हॉल्टरनेक ब्लाउज पेयर किया है। दीपिका ने बालों का जूड़ा बनाया है।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप, कजारारे नैन,  पोल्की झुमके दीपिका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं रणवीर काले रंग की शेरवानी में जच रहे हैं। रणवीर ने इस दौरान ब्लैक शेड्स लगाए हैं। तस्वीरों में दीपवीर हाथों में हाथ थाम गाड़ी में गप्पे मारते दिख रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो दीपिका हाल ही में हरुख खान की जवान में गेस्ट अपीयरेंस करती भी दिखी थीं। इसके अलावा दीपिका प्रभास, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन के साथ प्रोजेक्ट K और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखेंगी। वहीं  रणवीर हाल ही में आलिया भट्ट संग रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Sandeep


Recommended News

Related News